हिना खान और शिल्पा शिंदे में हुई ऑनलाइन झड़प
बिग बॉस 11 की फाइनलिस्ट हिना खान और शिल्पा शिंदे के बीच लंबे समय से चली आ रही दुश्मनी एक बार फिर ज़ोरदार ढंग से भड़क गई है। ऐसा शिल्पा के उस सार्वजनिक बयान के बाद हुआ है जिसमें उन्होंने माना कि टीवी प्रोड्यूसर संजय कोहली पर 2016 में लगाए गए उनके यौन उत्पीड़न के आरोप झूठे थे।
झूठा केस स्वीकारना: शिल्पा शिंदे ने हर्ष और भारती सिंह के हाल ही में हुए पॉडकास्ट में एक खुलासा किया है की साल 2016 में 'भाभी जी घर पर हैं ' शो के प्रोडूसर संजय कोहली के ख़िलाफ़ यौन उत्पीड़न (Sexual Harassment) का झूठा केस दर्ज कराया था।
मजबूरी का तर्क: शिल्पा ने बताया कि कॉन्ट्रैक्ट विवाद और गुस्से के चलते उस समय वह फंसा हुआ महसूस कर रही थीं, इसलिए उन्होंने 'साम, दाम, दंड, भेद' की रणनीति के तहत यह मनगढ़ंत आरोप लगाया था।
हिना खान का तीखा पलटवार
शर्मनाक हरकत: हिना खान ने सोशल मीडिया पर शिल्पा शिंदे का नाम लिए बिना उन पर जमकर गुस्सा निकाला। हिना ने कहा कि किसी विवाद को जीतने या अपनी बात मनवाने के लिए महिला होने का फायदा उठाना और झूठे आरोप लगाना बेहद शर्मनाक है।
असली पीड़ित प्रोड्यूसर: हिना ने कहा कि इस मामले के 'असली पीड़ित' (Real Victim) प्रोड्यूसर संजय कोहली और उनका परिवार है, जिन्होंने सालों तक इस झूठे आरोप के कारण मानसिक और सामाजिक प्रताड़ना झेली।
कानून और #MeToo का मजाक: हिना का मानना है कि शिल्पा की इस हरकत से समाज में कानून का मजाक बना है और उन महिलाओं की सच्चाई पर भी शक पैदा होगा जो वाकई में इस दर्द से गुजरती हैं।
शिल्पा शिंदे का पलटवार :
हिना की आलोचना के बाद शिल्पा शिंदे ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी कर हिना को उनके मामले से दूर रहने की चेतावनी दी।
बीमारी पर टिप्पणी: शिल्पा ने तीखा रुख अपनाते हुए बिना नाम लिए हिना खान की गंभीर बीमारी (ब्रेस्ट कैंसर) पर बेतुकी टिप्पणी कर दी। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अपनी बीमारी और मरने की खबरों से सिर्फ 'पब्लिसिटी' बटोरना चाहते हैं और उन्हें अपनी बीमारी पर ध्यान देना चाहिए।
हिना खान का अंतिम जवाब
पीएम मोदी से अनोखी अपील: शिल्पा की इस बदमिजाजी और बेतुके बयान पर हिना खान ने तंज कसते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति से सोशल मीडिया पर मजाकिया लहजे में अपील की कि "देश के सभी अपराधियों को रिहा कर देना चाहिए, क्योंकि अब अपराध को जस्टिफाई करना नॉर्मल हो चुका है।
गिरफ्तारी की मांग: शिल्पा शिंदे के इस कबूलनामे के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है और एक पुरुष अधिकार एनजीओ (NCMIndia Council For Men Affairs) ने मुंबई पुलिस से शिल्पा शिंदे को झूठा केस दर्ज करने के आरोप में गिरफ्तार करने की मांग भी की है।